
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 603वें नेत्र शिविर का समापन नेत्र रोगियों की विदाई के साथ हो गया। स्व. शान्ती देवी-पालीरामजी गाडिया के पुण्य स्मृति में रोटेरियन शशि- शिवशंकर गाडिया के संयोजन में आयोजित हुए नेत्र शिविर के अंतिम दिन ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर उनकी जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक केडिया ने की, जिसके पश्चात उन्हें दवाई व चश्मा शशि गाडिया तथा शिवशंकर गाडिया ने प्रदान किया, उन्होने नेत्र रोगियों को एक मास्क तथा एक टिफिन उपहार स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी राकेश मिश्र, विशाल सिंह एवं रेड क्रॉस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर के संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का अगला नेत्र शिविर ग्यारसी देवी-बनारसी लाल गुप्ता की पुण्य स्मृति मे उनके पुत्र गोवर्धन गुप्ता के संयोजन में आयोजित किया जायेगा।

















