
जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल की करीब 10 एकड़ से अधिक जमीन पर से अतिक्रमण हटाना जिला प्रशासन के लिए अब चुनौती बन गयी है. सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक आला अधिकारियों की देखरेख में विगत मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त कराया था. लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वापस लौटते ही फिर से लोगों ने जमीन पर कब्जा जमा लिया. लोगों ने उसी स्थान पर खाना बनाया और रात बिताई. जमीन कब्जाने वाले लोगों को कहना है कि उस जमीन को उसने खरीद लिया है.

इस जमीन पर से हटने वाले नही है. आखिर लोगों के मन जमीन घेरने की बात कैसे आयी और किसके शह पर लोगो ने जमीन पर कब्जा जमाया. इसकी जांच होनी चाहिए, इसके लिए जमीन कारोबारी या फिर सफेदपोश जिम्मेदार है. किन लोगों ने इन्हें भ्रमित किया है कि सरकार गरीबों को जमीन दे रही है. जिसकी धारणा लिए लोग सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रहे है. लोग इतने निडर हो गए है कि पुलिस बल और अधिकारियों के जाते ही फिर से जमीन पर कब्जा जमा लेना, किस तरह का खेल है. इसमें किन किन लोगों की मिलीभगत है उसकी जांच की जानी चाहिए.
वर्षों से खाली पड़ा है सरकार का बड़ा भूखंड: विदित हो कि परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल के पास इंस्पेक्टर ऑफिस व सदर अस्पताल के पास सरकार का एक बड़ा भूखंडॉ वर्षों से खाली पड़ा है. वर्षों से खाली पड़े जमीन पर भूमाफियाओं की नजर पहले से ही है. भूमाफियाओं ने जमीन की प्लॉटिंग करके लोगों को बेच दिया. खरीदार भी मिल गया, जमीन को बिना जांचे परखे जमीन खरीद ली और उस पर आसियाना बनाने में जुट गये. कुछ ने तो भले ही मिट्टी के बना भी लिये, जिसे मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस फोर्स की मदद से तोड़ दिया. लेकिन शाम ढलते ही उसे फिर से कब्जा कर लिया.
नीडर होकर जमीन की प्लॉटिंग कर रहे माफिया: स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को भी जमीन की प्लॉटिंग की जा रही थी. उसे रस्सी से घेर कर कब्जाया जा रहा था. लोग कहते हैं कि भूमाफियाओं को सफेदपोश व पावरवाले लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से इसे निकट भविष्य में खाली करवाना नामुमकिन होगा. प्लाट खरीदने वालों का कहना है कि फिलहाल वे लोग पास में स्थित कुआं से पीने के पानी ले रहे हैं. कुआं बहुत पहले बना था, जिसे बिहार सरकार ने कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना के समय खोदवाया था. लोग आराम से पानी की कमी को पूरा कर रहे हैं. जानकारी हो कि मंगलवार को अतक्रिमण हटाने के बाद परसुडीह पुलिस को निगरानी की जिम्मेदारी दी गयी थी, लेकिन परसुडीह पुलिस इस मामले से अपने को अलग थलग रहना चाहती है.














