
जमशेदपुरः ई- वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने साथ मिलकर ई- वेस्ट मैनेजमेंट पर इंटरैक्टिव व समृद्ध सत्र 2021 का आयोजन किया गया है. 12 मार्च को यंग इंडियन्स जिसे टीम थालिर के नाम से जाना जाता है और हुलाडेके के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की प्रस्तुती की जाएगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमशेदपुर को ई-वेस्ट से मुक्त करने का है. इस पहल की शुरूआत हुलाडेक पुनर्चक्रण द्वारा जुस्को के साथ मिलकर किया जाएगा. इस पुरे सत्र में शहर से पुराने व टूटे हुए इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षा के साथ इकट्ठा किया जाएगा. इस कार्य को पूरा करने में आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है. इसमें जिम्मेदार नागरिक जिम्मेदार शहर के तहत प्रमुख विशेषताएं शामिल है.











