
जमशेदपुर : मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के सत्र 2017-20 के विद्यार्थियों को फेयरवेल मीट एवं ग्रेजुएशन मीट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम कुडी मोहंती सभागार कदमा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए एफ मदन एडमिनिस्ट्रेटर जैम फाउंडेशन थे।इस कार्यक्रम में सारे विद्यार्थियों ने अपना परिचय और इस कॉलेज में रहने का अपना अनुभव प्रकट किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया इसके पश्चात अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र – छात्राओं जो कि पास हो चुके हैं और नए कॉलेज या ऑफिस में जा चुके हैं उनको मोमेंटो सर्टिफिकेट और कैप से नवाजा गया।कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ पहनावे का खिताब कायमा जफर और मिस्टर फ्रेशर गौतम एवं मिस फ्रेशर पल्लवी कर को दिया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीता जाखनवाल,को-ऑर्डिनेटर रिता कुमारी ,शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




