
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नया बस्ती में बंटी कुमार साहू (25) अपने घर में फंदे से लटकता पाया गया. घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को।कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बंटी का शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया. आशंका जताई जा रही है कि बंटी ने 3 दिन पहले ही फांसी लगाई है. स्थानीय लोगों ने आखरी बार उसे तीन दिन पहले ही देखा था. मिली जानकारी के अनुसार बंटी ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही वह घर से अलग रह रहा था. एक महीने से पत्नी से विवाद के बाद पत्नी भी छोड़कर चली गई थी. बंटी ठेला चलाकर अपना गुजर बसर करता था. मंगलवार को उसके घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़वाया. घर पर बंटी का शव लटकता मिला. फिलहाल पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है.













