
जमशेदपुर : हर साल अप्रैल माह के आरंभ में अप्रैल फूल डे दुनियाभर में विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है. फ्रेंच सहित पूरे विश्व भर में अप्रैल माह में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है. इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिलता है. भारत वर्ष में ज्यादातर बच्चों में अप्रैल फूल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है. इस खास दिन को मनाने के लिए भारत वर्ष में किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाती है, वहीं कई देशों में इस दिन छुट्टी रहती है. अप्रैल माह का पूरा सप्ताह अप्रैल फूल के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग मजाक करते हैं, चाहे वो मैसेज के जरिए किया जाए या वार्तालाप के जरिए. ऐसा माना जाता है कि फ्रेंच कैलेंडर में बदलाव के कारण अप्रैल फूल डे मनाने की शुरूआत की गई थी. इसे लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय की एनी से सगाई के कारण अप्रैल फूल डे मनाया जाता है. वहीं कुछ लोग इसे हिलारिया फेस्टिवल से भी जोड़ते है. इन तीनों किस्सों में से सबसे चर्चित कहानी रोमन के समय की है. ऐसा कहा गया है कि रोमन में नए साल की शुरूआत अप्रैल माह में की गई थी, इसलिए इसे अप्रैल फूल के रूप में मनाया जाने लगा. वहीं मीडिल यूरोप में 25 मार्च को नए साल का उत्सव मनाया जाता है. इसी के साथ 1852 में पोप ग्रेगरी अष्ठम ने ग्रेगेरियन कैलेंडर की घोषणा की थी, जिसके अनुसार जनवरी माह से नए साल की शुरुआत होने लगी थी. इस दिन रिचर्ड द्वितीय की एनी से सगाई भी अप्रैल माह में ही की गई थी. मान्यताओं के अनुसार हिलारिया त्यौहार है जिसे रोम में मनाया जाता है. इस पर्व में देवता अत्तिस की पूजा की जाती है. इस दिन की खाशियत यह है कि इस उत्सव को मनाने के लिए लोग अजीबो-गरीब कपड़े पहनते हैं और इस दिन उत्सव का भी आयोजन किया जाता है. इसी के साथ लोग अतरंगी मास्कों में भी नजर आते है तथा एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं. इस मजाक वाले दिन का त्योहार अप्रैल माह में मनाया गया जिस वजह से इसे इतिहासिक अप्रैल फूल डे से जोड़ दिया गया है. वहीं स्कॉटलैंड में इसे हंट द गौक डे कहा जाता है. इसी के साथ बेल्जियम, फ्रांस व इटली में अप्रैल फूल डे के दिन लोग मजाक में कागज की मच्छली बनाकर अपने दोस्तों के पीछे चिपका देते है.अप्रैल माह को अप्रैल फूड डे तथा मूर्ख दिवस के नाम से भी जाना जाता है. देशभर में अप्रैल माह में मनाया जाता है वहीं डेनमार्क में 1 मई को माज-काट डे के रूप में मनाया जाता है. इसी के साथ ऐसा माना जाता है कि माज- काट डे को ही अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है. वहीं पोलैंड में प्राइमा एप्रिलिस के नाम से अप्रैल फूल डे को जाना जाता है. वहीं ईरानी लोग अपने त्योहार को नौरोज के 13वें दिन के रूप में मनाते है जो 1 अप्रैल को पड़ता है. कोरिया में इसे स्त्रोवी डे के रूप में मनाया जाता है. इसी प्रकार भारतवर्ष में इस माह पूरे अप्रैल को अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है. लोग मैसेज के जरिया या बात-चीत के दौरान एक दूसरे का मजाक उड़ाते है.












