• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Gumla : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुमला जिला के रायडीह प्रखंड माझाटोली किया ओल्ड एज होम का उद्घाटन, कहा-सेवानिवृत सैनिकों के कल्याणार्थ आश्रम में कैंटीन सहित अन्य सुविधाएं शीघ्र बहाल की जायेंगी

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

गुमला : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को गुमला जिलांतर्गत रायडीह प्रखंड के मांझाटोली में वानप्रस्थ सैन्य आश्रम के शिलापट्ट का अनावरण कर ओल्ड एज होम का उद्घाटन किया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रायडीह प्रखंड के माझाटोली में सेवानिवृत सैनिकों के लिए बने सैन्य वृद्धाश्रम के उद्घाटन समारोह में शरीक हुईं। राज्यपाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की गई। तत्पश्चात् उन्होंने फीता काटकर सैन्य वृद्धाश्रम के शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज परमवीर अल्बर्ट एक्का की पावन धरती पर भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं शहीद सैनिकों की विधवाओं के आवासन के लिए वानप्रस्थ वृद्धाश्रम की स्थापना की गई है। उन्होंने परमवीर अल्बर्ट एक्का को नमन करते हुए कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का की वीरता एवं पराक्रम का पूरा विश्व कायल है। यह वंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है। यह झारखंड राज्य का सौभाग्य है कि इस मिट्टी के बहुत से वीर सपूत आज देश की रक्षा के लिए तत्पर हैं। वतन की रक्षा से बड़ा कोइ धर्म व कर्त्तव्य नहीं, क्योंकि हम सबकी पहचान हमारे वतन से ही है। हमारे वीर सैनिक हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहूति देने से पीछे नहीं हटते हैं। ये सैनिक देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु सतत कार्यरत रहते हैं। जब पूरा देश विश्राम करता है तब सैनिक सीमा पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में अच्छी जिंदगी बसर करने की सुविधा उपलब्ध कराना हम सब का परम कर्त्तव्य है। अपने झारखंड कार्यकाल को दौरान समय-समय पर विभिन्न सैन्य पदाधिकारियों के साथ सैनिकों के कल्याण तथा उनके समस्याओं से अवगत होती रहती थी। (नीचे भी पढ़ें)

राज्यपाल श्रीमती मुर्मू ने कहा कि मैं सैनिकों की समस्याओं से भलि-भांति अवगत हूं। गुमला जिले में अधिक संख्या में नौजवान सेना में कार्यरत रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। जिसमें जनजातीय समुदाय के जवान अधिक संख्या में फौजी के रूप में देश की सुरक्षा में तैनात हैं। किंतु सैनिकों के सेवानिवृति के बाद सबसे बड़ी विडंबना उनके शेष जीवन के पुनर्वासन का होता है। इसके लिए सामाजिक स्नेह की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में इस वृद्धाश्रम की क्षमता बीस लोगों के आवासन की है। यहां आवासित सेवानिवृत सैनिकों को पौष्टिक आहार, चिकित्सीय लाभ, मनोरंजन के साधन तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समाचार पत्रों की सुविधा प्रदान की जाएगी। सेवानिवृत सैनिकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल ने वृद्धाश्रम को 03 टीवी उपलब्ध कराने की घोषणा की। अंत में उन्होंने कहा कि देश की सेवा सर्वोपरि है, इसलिए हम सभी को सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि मांझाटोली की धरती वीरों की धरती है। आज का दिन यहां के लिए एक ऐतिहासिक दिन है कि आज इस वृद्धाश्रम का लोकार्पण राज्यपाल द्वारा किया गया है। देश के सीमा पर तैनात सैनिकों ने देश की रक्षा में काफी जुनून दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि वानप्रस्थ सैन्य आश्रम पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहला सैन्य वृद्धाश्रम है जिसका उद्घाटन राज्यपाल के कर कमलों से आज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सेवानिवृति के पश्चात् सैनिकों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उसे ध्यान में रखकर इस वृद्धाश्रम की स्थापना की गई है। इस वृद्धाश्रम के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों को आवासन की सुविधा के साथ-साथ उनकी बेहतर देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक सेवानिवृत ब्रिगेडियर बी.जी. पाठक ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि मांझाटोली का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि झारखंड की राज्यपाल का यहां आगमन हुआ है। सैनिकों के कल्याण को लेकर उनका दृष्टिकोण मनोबल बढ़ाने वाला तथा उत्साहवर्धक रहा है। दो वर्ष पहले इस सैन्य आश्रम की स्थापना हेतु स्टेट मैनेजिंग कमिटि की बैठक में हमने इस आश्रम का प्रस्ताव राज्यपाल महोदया के समक्ष रखा था। जिसे महोदया द्वारा पारित कर दिया गया। इस आश्रम की स्थापना में जिला एवं प्रखंड प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कई सुदूरवर्ती गाँवों में जाकर वृद्ध सैनिकों की दुर्दशा देखते हुए उनके आवासन के उद्देश्य से इस आश्रम की स्थापना का विचार आया। समारोह के मंच से राज्यपाल ने वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दोकर सम्मानित किया। (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व जय किसान महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतिकरण के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया। मंच पर राज्यपाल सहित सभी अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन श्वेता सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन सह वानप्रस्थ आश्रम के महासचिव अनिरूद्ध सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों के विधवा वीर नारियों द्वारा वानप्रस्थ आश्रम में मिलिट्री कौंटीन की स्थापना संबंधी ज्ञापन दिया गया। साक्षरता कर्मियों ने जिले में फिर से साक्षरता अभियान के संचालन संबंधी ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट सीआरपीएफ बीके मिश्रा, उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रीति किस्कू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत सैनिक, वीर नारियां व अन्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त
खबर

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

October 29, 2026
Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026
Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Next Post
Jamshedpur : कदमा और सोनारी प्रखण्ड कांग्रेस का सचिव बनने पर अभिषेक मोहंती को दी बधाई

Jamshedpur : कदमा और सोनारी प्रखण्ड कांग्रेस का सचिव बनने पर अभिषेक मोहंती को दी बधाई

tatanagar-railway-news-टाटानगर से बादामपहाड़ के बीच 119 साल बाद दौड़ी इलेक्ट्रिक इंजिन, रेलवे लाइन के आसपास 10 मीटर तक आबादी हटेगी, सेफ्टी कमीश्नर समेत कई अधिकारियों ने किया दौरा, रेलवे के अधिकारियों ने कहा-corona को लेकर दो साल की प्लानिंग लेकर चल रहा रेलवे-video

jamshedpur-bjp-yuva-जमशेदपुर भाजयुमो ने की भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण कर किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

jamshedpur east mla development work : स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटीं विधायक पूर्णिमा साहू, भुइयांडीह को मिलेगी 1.43 करोड़ की लागत से आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

jamshedpur east mla development work : स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटीं विधायक पूर्णिमा साहू, भुइयांडीह को मिलेगी 1.43 करोड़ की लागत से आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ विधायक...

jamshedpur firing : सिदगोड़ा में फायरिंग, अंधाधुंध फायरिंग कर भागे अपराधी, देखिये – video

jamshedpur firing : सिदगोड़ा में फायरिंग, अंधाधुंध फायरिंग कर भागे अपराधी, देखिये – video

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुंइयाडीह ग्वाला बस्ती स्थित बाबा फैंसी स्टोर के मालिक के आवास और दुकान पर...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News