
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध पारडीह काली मंदिर के पिछले हिस्से में रखे पुआल में अचानक आग लग गई. इधर मंदिर के श्रद्धालुओं ने पीछे से धुआं निकलता देखा और इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन को दी. इधर मंदिर प्रबंधन ने तुरंत ही मानगो अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाकर मानगो अग्निशमन विभाग से दो और चांडिल से एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की लिए पानी की बौछार की. इधर आग विक्राल रूप लेने लगी. आग पर काबू पाने के।लिए जेसीबी की मदद ली गई. जेसीबी द्वारा आग लगे पुआल को सड़क पर गिरा दिया गया जिससे आग काम होने लगी. लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12.30 बजे मंदिर के पीछे रखे पुआल के ढेर से धुआं निकलता देखा गया. आग लगने से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जा है.












