
जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की ओर से गुरुवार को बुलेवर्ड होटल में साइबर सेफ्टी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में साइबर डीएसपी जयश्री कुजूर मौजूद रही. सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आज सभी इंटरनेट की दुनिया से जुड़े हुए है. इंटरनेट के माध्यम से बहुत ही आसानी से किसी को भी धोखा दिया जा सकता है. स्कूल, कॉलेज के बच्चे जो इस मीडिया का शिकार हो रहे हैं या हम जैसे वयस्क लोग जो इंटरनेट बैंक का इस्तेमाल करते हैं, वह भी बहुत ही आसानी से इस धोखे का शिकार बनते हैं. सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और अपने बच्चों को साइबर क्राइम से रोकना चाहिए. वहीं पटना यूनिवर्सिटी से कार्यक्रम में भाग लेने आई कविता सिंह ने भी लोगों को साइबर क्राइम से जुड़े लाभ और हानि के बारे में बताया. कार्यक्रम में पीडीजी के आनंद चौधरी, क्लब अध्यक्ष सारिका सिंह, जोन चेयर पर्सन पूर्वी घोष, सीमा बाजपेई, वंदना मिश्रा, डॉ मंजू रानी सिंह, अरुण कुमार, शुभम वाजपेई, सुचित्रा रुंगटा, आभा रुंगटा, पुष्प लता सेनापति, पुष्कर वाला, शालिनी सिन्हा, सुमन सिंह तथा सुनीता जायसवाल मौजूद थे,











