
जमशेदपुर : टाटा स्टील का टीकाकरण अभियान दिन भर चलाया गया. पहले सुबह के वक्त टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन, टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने टीका लिया तो शाम के वक्त टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने टीका लिया. 45 साल से ऊपर वाले लोगों ने टीका लिया. महामंत्री समेत कई पदाधिकारी 40 से भी नीचे के युवा पदाधिकारी है, जिस कारण वे लोग टीका नहीं ले पाये. अगले चरण में वे लोग टीका ले सकेंगे. इस दौरान टाटा स्टील के पदाधिकारियों में पूर्व वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारियों ने टीका लिया.



