
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत कदानी रोड में पिछले 30 मार्च को चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस घटना में पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में बागबेड़ा निवासी अमन कुमार उर्फ गौरी और नंद बहादुर उर्फ मुकेश उर्फ कतला शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए गए सामान और चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिया है. बरामद जेवरात में दो पीस कंगन, एक हार, चार अंगूठी, कान का टॉप्स चार, पायल एक जोड़ा, गला का चेन एक, ब्रेसलेट एक, और कान का एक टॉप्स शामिल है. घटना की जानकारी देते हुए एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि 30 मार्च को अब्दुल साकिर के क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जांच कर पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने अमन के निशानदेही पर उसके घर के पास से ही सारे जेवरात बरामद कर लिए हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अमन के खिलाफ टेल्को और सिदगोड़ा थाना में कई मामले दर्ज हैं. दोनो कई मामलों में जेल जा चुके हैं. फिलहाल दोनों के जेल भेजा जा रहा है.




