
घाटशिला : कोविड-19 व्यवहार संबंधित जागरूकता अभियान के अंतर्गत मास्क चेकिंग और सोशल डिस्टेंस का पालन प्रखंड अन्तर्गत हो रहा है या नहीं इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने घाटशिला में औचक निरीक्षण किया.अभियान के दौरान घाटशिला रेलवे स्टेशन ,घाटशिला बाजार ,सुभाष चौक से मऊभंडार बाजार अंतर्गत जिन दुकानों में सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं किया जा रहा था वहां दुकानदारों को नोटिस निर्गत किया गया और कुछ दुकान को सील अगले आदेश तक कर दिया गया है. सभी दुकानदारों और ग्रामीणों को मास्क के उपयोग का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया और नहीं करने पर जुर्माने से लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये हिदायत दी है.
धालभूमगढ़ में अंचल अधिकारी ने चलाया मास्क जांच अभियान

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ की सीओ ने मंगलवार को चाकुलिया -धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मास्क जांच अभियान चलाया. सीओ के नेतृत्व मे पदाधिकारियों ने हर आने जाने वाले ग्रामीणों को फटकार लगाते हुए मास्क पहने की बात कही. पदाधिकारियों ने जांच अभियान के दौरान वाहनों की जांच की कि वाहनों में यात्री मास्क पहन रहे हैं या नही और सोशल डिस्टेंस पालन हो रहा है या नही. जांच के क्रम में कुछ वाहनों में बगैर मास्क पहने यात्री पाये जाने पर पदाधिकारियों ने यात्रियों को मास्क लगाने की बात कही. जिसपर यात्री वाहन से उतरकर बाजार से मास्क खरीद कर पहना तब जाकर वाहन से यात्रा की. चौक पर मास्क अभियान की सूचना पाकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गई. ग्रामीण पदाधिकारियों से बचने के लिए बीच रास्ते ही वापस लौट गये.





