
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरिष्ठ खेल पत्रकार निरंजन सिंह की माता लालमुनी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 79 साल की थी. स्वर्गीय लालमुनी देवी अपने पीछे दो बेटे निरंजन प्रसाद सिंह और चित्तरंजन प्रसाद सिंह समेत नाती-पोते का भरा पूरा संसार छोड़ गये है. उनकी माता का अंतिम संस्कार शुक्रवार की ही शाम को ही साकची स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में हिंदू रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया. वे लोग गोविंदपुर स्थित आस्था ट्विन सिटी में रहते है. पत्रकार निरंजन प्रसाद सिंह के पिता महेंद्र प्रसाद सिंह का पहले ही निधन हो चुका है. मां के निधन के बाद परिवार सदमा में है और दुखी है. इसकी खबर पाकर जमशेदपुर के कई राजनीतिक, सामाजिक और खेलकूद से जुड़े हुए लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे.













