
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास गृह मंत्री अमित शाह के नाम ओर तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करते हुए पोस्टरबाजी करने के बाद भाजपाइंयों ने इसका कड़ा विरोध जताया है. इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के बयान पर साकची थाना में लिखित शिकायत की गई है. इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है. इधर भाजपाइयों ने इसकी शिकायत मिलने पर साकची थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पोस्टर को जप्त किया. इस घटना के बाद जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावा काफी संख्या में भाजपाई साकची थाना पहुंचे और इस संबंध में मामला दर्ज कराया. जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर नमाज अदा करने के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के फोटो का पुतला बनाकर उसपर चप्पल बरसाए गए. आपत्तिजनक शब्द लिखकर पोस्टर बाजी की गई. इससे भाजपाइयों को काफी ठेस पहुंची है. भाजपा नेता अभय सिंह ने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज किया और प्रशासन से सीसीटीवी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.













