
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के धाधिका, गोहालडीह और शिकारीसाई,गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शामिल होकर क्षेत्र की सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, अरुण बारीक,बिकास घोष, देवाशीष पैरा,बिट्टू पात्र,देवदत्त पात्र,दुर्गा नायक, तरुण कुमार,स्वपन साव,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.

दूसरी ओर गोहालडीह गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शुक्रवार की शाम को सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल महतो भी शामिल हुए. श्री महतो ने संकीर्तन में शामिल होकर राधा- कृष्णा की पूजा कर क्षेत्र की सुख -शांति और समृद्धि की कामना की. बाद में वे ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव पुष्टि, मानिक मंडल, चंदन सीट, नारायण राणा, संजय राउत, कृष्णा सीट, विकास पात्र, टिंकू मंडल, सुजीत घोष, बिट्टू साव, लखीद्र साव समेत अन्य उपस्थित थे.













