
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ पर बंगाल और झारखंड के ग्रामीण आज सुबह से ही परंपरागत हथियार से लैंस होकर जंगल में सेंदरा करने के लिए जंगल में प्रवेश कर रहे हैं. ग्रामीणों को सेंदरा करने जाते देखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पाकर वन विभाग के फॉरेस्टर बुद्धदेव कुमार के नेतृत्व में चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ तीनों बीट के वन रक्षी गोटाशिला पहाड़ पहुंचे. वन कर्मियों ने पहाड़ और जंगल में सेंदरा करने पहुंचे ग्रामीणों को पहाड़ के नीचे रोककर वापस लौटाया जा रहा है.

वन कर्मी फॉरेस्टर के नेतृत्व मे कई भागों में बंटकर पहाड़ के चारों और ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि कोई भी ग्रामीण जंगल में सेंदरा करने के लिए प्रवेश ना कर सके. मिली जानकारी के अनुसार वन कर्मियों के पहाड़ पहुंचने के पूर्व बंगाल के दर्जनों सेंदरा बीर सेंदरा करने के लिए जंगल में प्रवेश कर चुके है. वही वन कर्मियों का कहना है कि वे सभी जंगल के चारों और मुस्तैद है ताकि और कोई भी ग्रामीण जंगल में प्रवेश ना कर सके. वन पदाधिकारी ने बताया कि वन रक्षियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी जंगल में प्रवेश कर जंगल में सेंदरा करने पहुंचे सेंदरा वीरों को जंगली पशु -पक्षियों की सेंदरा करने से रोककर वापस जंगल से बाहर निकाले. समाचार लिखे जाने तक अबतक किसी ने भी जंगल में पशु पक्षियों का सेंदरा नही कर पाये थे और वन कर्मी जंगल के चारों ओर तैनात है और कर्मी किसी को भी जंगल में प्रवेश करने नही दे रहे हैं.



