
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने वैक्सीनेशन कार्य के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक की. बीडीओ ने कहा कि 13 अप्रैल को बाघुरिया पंचायत के केसरपुर और मऊभंडार में वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा. 14 अप्रैल को झांटीझरना पंचायत
के काशीडांगा,आसना पंचायत, सिरिशबनी ,काड़ाडुबा पंचायत ,घाटशिला पंचायत के राजस्टेट में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन होगा. इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों से अपने क्षेत्र अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन दिलाने हेतु केंद्र लाने का निर्देश दिया है. इसके अलावे जेएसएलपीएस प्रखंड परियोजना पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र के सभी स्वयं सहायता समूह के ऐसे सदस्यों को जिनका उम्र 45 वर्ष से अधिक हो या उनके क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले उन सभी व्यक्तियों को जो कि 45 से अधिक उम्र के है उसका वैक्सीनेशन करना सुनिश्चित करें.
साथ ही साथ दूसरे डोज के लिए भी सूची को तैयार करके रखने की बात कही है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने सभी पर्यवेक्षिकाओं के माध्यम से सभी आंगनवाड़ी में कार्यरत सेविका और सहिया द्वारा लोगों को मोब्लाइज करने और उनके प्रथम डोज के लिए सूची पूर्व ही तैयार कर लेने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी को जिनका की पहला डोज हो चुका है उन्हें दूसरे डोज के लिए भी केंद्र पर लाया जाए यह पूर्व में ही सुनिश्चित कर ले. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुप्रिया शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू , जेएसएलपीएल के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.











