
जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे राजमहल के पूर्व सांसद साइमन मरांडी की मौत के बाद झामुमो में शोक की लहर दौड़ गई है. इधर बुधवार को जमशेदपुर महानगर झामुमो की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वर्गीय साइमन मरांडी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर झामुमो नेताओं ने बताया, कि स्वर्गीय मरांडी के आकस्मिक निधन से पूरा झामुमो परिवार दुखी है. उनकी कमी निकट भविष्य में संभव नहीं है. उनका जाना पार्टी के लिए एक बड़ा आघात है. झामुमो नेताओं ने स्वर्गीय मरांडी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख प्रार्थना किया. गौरतलब है, कि साइमन मरांडी झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं उनका कल कोलकाता में निधन हो था.











