
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा ने जमशेदपुर उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से भाजपाइयों ने टीएमसी नेत्री सुजाता मंडल खान द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग पर दिए गए विवादित बयान के आलोक में कार्रवाई किए जाने की मांग की है. इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया, कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने जिस शोषित दलित और कुचले वर्ग के लोगों के लिए जीवन पर्यंत काम किया, आज टीएमसी नेत्री के विवादित बयान से अनुसूचित जाति समाज आहत है. उन्होंने राष्ट्रपति से ऐसे मामलों पर संज्ञान लेते हुए न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग की. वैसे आज छुट्टी का दिन है, बावजूद इसके पूरे देश भर में भाजपाइयों द्वारा टीएमसी नेत्री के विरोध में राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा जा रहा है.











