
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर में बैंको की लगातार छुट्टी रहेगी. इसी के साथ बैंक आज यानी 14 अप्रैल और 15 अप्रैल को लगातार दो दिन छुट्टी है. अप्रैल माह में बैंक कर्मियों के लिए बेहद अच्छी खबर है. छुट्टियां पर्व व त्योहारों के कारण हैं. अप्रैल माह में छुट्टियों को लेकर ग्राहक परेशान न हों, इसलिए जानें कब- कब बैंको की छुट्टियां हैं. आज अंबेडकर जयंती की छुट्टी है तो कल यानी कि 15 अप्रैल को सरहुल को लेकर बैंको में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 21 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी के साथ ही 24 अप्रैल को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
अप्रैल माह में कब-कब छुट्टियां-
14 अप्रैल, 2021- डॉ अंबेडकर जयंती, तमिल न्यू ईयर, अशोक महान जयंती.
15 अप्रैल,2021- सरहुल, बंगाली न्यू ईयर.
21 अप्रैल,2021- रामनवमी
24 अप्रैल,2021- चौथी शनिवार












