
जमशेदपुर : रोशनी ट्रस्ट फॉर वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी ने नेत्रदान संकल्प योजना का आरंभ किया था। 24 नवंबर 2020 को शहर में इस पहल की शुरुआत हुई थी। 5 महीने के अंदर 20 से अधिक लोगों ने अपनी मृत्यु के पश्चात नेत्रदान करने का संकल्प लिया। शार्प भारत की मदद से कई शहरवासी इस योजना से जुड़ चुके हैं। मानगो निवासी पूर्वाशा सिंह राय ने भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेत्रदान का संकल्प लिया और शहर में नेत्रदान करने वालों में से सबसे कम उम्र वाली रोटरेक्टर बन गई। रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी 1 साल के अंतर्गत 50 से अधिक नेत्रदान का संकल्प लेने वालों का आंकड़ा छूना चाहते हैं। मृत्यु के पश्चात आप अपना नेत्रदान कर के किसी अन्य व्यक्ति का जीवन रोशन कर सकते हैं। आपकी आंखें किसी और के लिए आशा की किरण बन सकती।













