
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल और जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार लगातार प्रयासरत है. कोरोना गाइडलाइन को लेकर ही बुधवार रात आठ बजे के बाद एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन सड़क पर पूरी टीम के साथ उतरे. इस दौरान उन्होंने साकची गोलचक्कर के पास बैरेकेडिंग की और वहां से गुजरने वालों की जमकर क्लास ली. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
वहां से गुजरने वालों को एसएसपी ने पकड़ा और रात 8 बजे के बाद घूमने का कारण पूछा. जिसने किसी ने भी बेवजह घूमने के बात कही एसएसपी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और वाहन नंबर लिखकर आगे से बिना वजह रात 8 बजे के बाद न घूमने की हिदायत दी. लगभग आधे घंटे की जांच के बाद उनकी पूरी टीम शहर में कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने अन्य इलाकों में निकल गए.














