
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद के कार्यालय के पास बुधवार को एक शव घंटों पड़ा रहा. इस मामले की जानकारी के लिए जब नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव से संपर्क किया गया तो उन्होने इस मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया. हद तो तब हो गई जब स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना एसडीओ को दी पर एसडीओ ने भी अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक भीख मांग कर गुजारा करता था. बुधवार सुबह से ही उसका शव नगर परिषद कार्यालय के पास गुरुद्वारे के बाहर पड़ा हुआ था. उन्होंने कई अधिकारियों को मामले से अवगत कराया पर कोई शव को उठाने नहीं पहुंचा. कोरोना के डर से स्थानीय लोग भी शव उठाने से कतरा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक शव को नहीं उठाया गया था.













