
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना अंतर्गत हाता स्थित एक केरोसिन डिपो में खड़े एक तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई. केबिन से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना पोटका पुलिस और दमकल विभाग को दी. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग के गोलमुरी फायर स्टेशन से एक दमकल को घटना स्थल पर भेजा गया. हालांकि जब तक दमकल घटना स्थल पर पहुंचती तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था. मिली जानकारी के अनुसार टैंकर डिपो में खड़ा था. इतने में टैंकर के केबिन में आग लग गई. आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है पर ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया.











