
जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का निधन गुरुवार अहले सुबह हो गया. वे कोरोना संक्रमित थे. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार को भोर लगभग सवा दो बजे उन्होंने आखरी सांस ली, उनके आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार एवं पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने उनके आकस्मिक निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा है कि जिन पदों की जिम्मेवारी उन्हें जनता एवं भाजपा ने सौंपी थी उसका उन्होंने बखूबी निर्वाहन किया था. उनका इस तरह से अचानक चले जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी कोई भरपाई नहीं कर सकता.




