
जमशेदपुर : पतरातू वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोरोना महामारी के दूसरे लहर में जहां कोरोना संक्रमण से अपनों ने मुंह मोड़ लिया है, वैसे समय में सोसायटी के सदस्यों ने जरूरतमंद को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, खून, भोजन तथा दाह संस्कार की निशुल्क व्यवस्था की गई. सोसाइटी द्वारा यह सेवा 8 जिले में, जिसमें रांची, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सरायकेला-खरसावां, लातेहार, डालटेनगंज, धनबाद, बोकारो में व्यवस्था किया गया है. सोसाइटी के डॉक्टर सुबह से शाम ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं. अगर किसी को मदद की जरूरत हो तो संस्था से संपर्क 9430775424 कर सकते हैं. इस संस्था में प्रमुख रूप से अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनीष विश्वकर्मा, मंजू सिंह, संजय सिंह, राजू, विभा, उमा सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद सिंह तथा भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार आनंद मोहन पांडे की अहम भूमिका रही है. इस अभियान में डॉ ज्योत्सना, डॉ डी लाहा लोगों को सलाह दे रहे है. सुबह 9 से 10 बजे तक और फिर रात 8 बजे से रात 9 बजे तक लोग इस सेवा का लाभ 8825274625 पर फोन कर ले सकते है.






