
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत घोडाडीह तालाब में स्थानीय निवासी 12 वर्षीय अभिषेक महतो डूब गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने दादा के साथ तालाब में नहाने गए था. उसके दादा तालाब में नहाने में व्यस्त हो गए. अभिषेक भी तालाब में ही नहा रहा था. नहाने के दौरान ही वह तालाब में डूब गया. जब दादा ने उसकी तलाश की तो अभिषेक वहां नही मिला. उन्होंने सोचा की अभिषेक घर चला गया होगा. वे वापस घर पहुंचे तो पता चला की वो घर भी नही आया है. इसके बाद घर वाले उसे खोजते हुए तालाब के किनारे पहुंचे. स्थानीय गोताखोर तालाब में उतरे और अभिषेक के शव को बाहर निकाला.











