
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भेजा है. मांग पत्र में उन्होंने मांग की है कि प्रत्येक देशवासी को आर्थिक मदद की जाए और देश भर में कोरोना को देखते हुए 45 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए. ये सामाजिक कार्यकर्ता हैं मोहम्मद शमीम, जो कई वर्षों से जमशेदपुर में समाजहित के मांगो को लेकर अभियान चला चुके हैं. वह शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री को मांग पत्र उपायुक्त कार्यालय में सौंपकर लॉकडाउन लगाए जाने की मांग की है. इन्होंने कहा कि देश के हालात इन दिनों बेकाबू है और चारों तरफ मौत का तांडव जारी है. ऐसे में देश का केंद्र और तमाम राज्य सरकारें मिलकर प्रत्येक देशवासी को दस हजार रुपये और दो महीने का राशन प्रदान करे, और सेना की मदद लेते हुए देश भर में 45 दिनों का सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाए, ताकि देश इस महामारी से उबर पाए और भारत मे कोरोना को काबू किया जा सके.












