
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के छोटाकुलिया गांव निवासी निवारण मुंडा की बेटी छात्रा पार्वती मुंडा की गुरूवार की शाम वज्रपात से मौत हो गयी. मौत की सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती गांव पहुंचकर परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दिया. विधायक श्री महंती ने स्व पार्वती मुंडा के पिता निवारण मुंडा से घटना की जानकारी ली और आर्थिक मदद किया. इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, जितेंद्र ओझा, अशोक सेन, कमल दत्त, देवाशीष दास, मुखलेश खाटुआ समेत अन्य उपस्थित थे.












