
रांचीः रेवले बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निर्देश जारी किया है. निर्देश के अनुसार अगर कंफॉर्म टिकट वाले को ही रेल में जाने की अनुमति मिलेगी. अगर आपके पास कंफार्म टिकट नही है तो रेवले आपको रेल में चढ़ने की अनुमति नही देगी. रेलवे ने यह भी बताया कि स्टेशन पर 90 मिनट पहले आने का प्रावधान है. वही टिकट में अब खाने-पीने का शुल्क नही जाड़ा जाएगा. यात्रियों को सीटीसी के जरीए पैक्ड फूड की व्यवस्था की जाएगी. यात्रियों को घर से चादर और कंबल लाने का प्रावधान है. सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए. रेलवे स्टेशनों पर इंट्री व एगजिट के लिए दो अलग-अलग मार्ग रहेगे. वही आरोग्य सेतु एप का होना अनिवार्य है.












