
जमशेदपुर : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयस एसोसिएशन (एआइबीइए) भी बैंक कर्मचारियों के स्वस्थ को लेकर चिंतित है. इसको लेकर एसोसिएशन के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर बैंक कर्मचारियों के लिए विशेष टीकाकरण की व्यवस्था करने की मांग की. इधर एसोसिएशन के राज्य इकाई के महासचिव आरबी सहाय और संयुक्त सचिव अमिताभ घोष ने भी ट्वीट कर जमशेदपुर के उपायुक्त से बैंककर्मियों के लिए टीकाकरण कराने की अपील की है. झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लॉयज एसोसिएशन के उप महासचिव हीरा अरकने ने बताया कि सरकार द्वारा तीन मुख्य श्रेणियों में टीकाकरण किया जा रहा जिसमे स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अंत में 18 वर्ष से ऊपर के लोग हैं. पिछले साल बैंक कर्मी कोरोना काल के दौरान काम कर रहे थे. इस दौरान कई कर्मी संक्रमित भी हुए थे. दौरान इस देश बसे, ट्रेनें नहीं चलीं, लोगों का सामान्य जीवन जीने में रुकावट आई लेकिन, बैंक शाखाएं, महानगर से लेकर छोटे बस्तियों तक हमारे देश के लोगों की सेवा के लिए खुली रहीं. एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर देश में फैल रही है, सभी बैंक कर्मी अपने काम पर लगे हुए है. एक बार फिर से उन्हे संक्रमित होने की चिंता सता रही है. इसलिए उनके द्वारा उपायुक्त को ई मेल द्वारा बैंक कर्मचारियों को टीकाकरण की व्यवस्था करने की अपील की गई है.














