
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मुखी समाज के मुख्य सलाहकार, टाटा स्टील से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता बीसी केश नायक का शनिवार को निधन हो गया. वह 65 वर्ष के थे. आज सुबह उन्होंने टीएमएच में अंतिम सांस ली. वह कोरोना से संक्रमित थे. उनके निधन की खबर से जमशेदपुर के मुखी समाज में शोक की लहर दौड़ गई. उन्होंने आजीवन मुखी समाज की उन्नति के लिए कई रचनात्मक कार्य किए. एक अधिवक्ता के रूप में सदैव गरीब-गुरबा, अति पिछड़ा, वंचित, आदिवासी, दलित समाज के लोगों लिए अच्छे सलाहकार की भूमिका निभाते रहे. समाज में उन्होंने अपने कार्यों के बल पर एक अलग पहचान बनायी थी. समाज के लोग भी उनको बहुत चाहते थे. इस दुख की घड़ी में मुखी समाज के प्रतिनिधियों उनके खूंटाडीह सोनारी स्थित आवास पर पहुंच कर संवेदना जतायी. इनमें जे बेहरा, टीके लाल डूंगरी, सुग्रीव मुखी, परेश मुखी, जेएस बागदल, शत्रुघ्न नायक, शंभु मुखी डूंगरी, बैजू मुखी, हरि मुखी, भास्कर मुखी, देवचरण सागर, बुद्धदेव करवा, दिलीप महानंद, सुरेश मुखी, मुलजिम मुखी, राकेश मुखी, सुशील कुमार, पिंके सागर, विनोद सागर, गणेश सोना, अमरदीप मुखी, सुभाष मुखी, चेतन चौसा एवं मुखी समाज के गणमान्य लोग शामिल थे. दिवंगत अधिवक्ता समाजसेवी बीसी केश नायक अपने पीछे तीन पुत्री व पत्नी को छोड़ गए हैं.













