
जमशेदपुर : दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बीच अस्पतालों में मरीजों को रक्त की कमी से निजात दिलाने के लिए एक प्रयास पतरातू वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से किया गया. इसी बाबत सोमवार को जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर के जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर के दौरान कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुआ बंदी के बावजूद स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोग समय से पहुंच गए और रक्तदान किया. इस रक्तदान शिविर में पतरातू वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्यों शशि रंजन प्रसाद सिन्हा, सत्येंद्र पांडे, अजय शर्मा, पूजा, गोपाल सरकार, एसआरके कमलेश, रविंद्र कुमार, दिलीप कुमार, वासुदेव दास, राहुल धनवार और सुरेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही.











