
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत कालीमाटी रोड स्थित गुरुद्वारा के पास रेखा क्रिएशन नामक कपड़े कई दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गई. दुकान से धुआं निकलता देख दुकान संचालक बजरंग अग्रवाल ने दुकान का शटर खोला. शटर खोलते ही देखा कि दुकान में आग लग गई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया. आग से लगभग एक लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है. बजरंग अग्रवाल ने बताया कि दुकान उनकी पत्नी रेखा अग्रवाल के नाम पर है. दुकान के ऊपर ही उनका घर है. दोपहर में उनकी दुकान में आग लग गई. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.














