
चाईबासा : इन दिनों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में अपराध रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को भाई ने भाई की हत्या कर दी और मंगलवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबर गांव व शहीद पोटो हो राजाबासा गांव के ग्रामीण नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए।जिसमें दोनो पक्षों की ओर से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी देवसांय भगत व जैंतगढ़ ओपी प्रभारी जोनी कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामला को शांत कराया। वहीं घायलों को ईलाज के लिए जगन्नाथपुर सीएचसी लाया गया। मामले को बढ़ता देख जगन्नाथपुर एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग ने भी मोर्चा संभाला। इस सबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गोबरगाँव एवं राजाबासा गांव के ग्रामीणो के बीच राजाबासा गांव के तलाब के नजदीक लगे बिजली ट्रांसफार्मर को हटा कर दूसरे जगह लगाने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनो गाँव की महिलाऐं सहित दर्जन भर व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एक महिला एवं एक व्यक्ती को प्राथमिक उपचार करने के बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया।
राजाबासा गांव के ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार गोबरगाँव के लोग बिजली विभाग के पदाधिकारी के बगैर मौजुदगी मे ही ट्रांसफार्मर अपने गाँव से हटा कर राजाबासा गाँव के आंगनबाड़ी केन्द्र के नजदीक लगा रहे थे। पहले ही एक ट्रांसफार्मर राजाबासा मे लगा हुआ है। जिस बात को लेकर दोनो गाँव के बीच सहमति बनी थी कि रोड के एक साईड से राजाबासा के लिए बिजली का तार जाएगा। वही रोड़ के दूसरे ओर से गोबरगाँव के लिए बिजली का तार जाएगा। लेकिन गोबरगाँव के अक्षय प्रधान तथा अन्य ग्रामीण मिल कर बिजली के तार को एक साईड से ही ले जाने की जिद करने लगे। राजाबासा गाँव के लोग जब उन्हे समझाने गये तो अक्षय प्रधान सहित अन्य ग्रामीण उग्र हो गये और लोहे के रॉड एवं लाठी डंडा से सभी को मारने लगे। मारपीट मे गुरुचरण सोय बुरी तरह घायल हो गया। बीच बचाव करने आयी गुरुचरण की बहु तुलसी सोय को भी गोबरगाँव के ग्रामीणो ने मार कर घायल कर दिया। वही गोबरगाँव के ग्रामीणो ने बताया कि हम सभी ग्रामीण सोमराय सोय उर्फ डोबरो की सहमति पर उसकी जमीन पर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे। दोपहर के करीब 02:00 बजे राजाबासा के गुरुचरण सोय सहित 20-25 की संख्या में महिलाऐं एवं पुरुष लाठी और डंडा ले कर आये और सभी ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर रहे लोगो के उपर हमला कर दिया जिससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये।
देर शाम दोनो गाँव के ग्रामीणो ने थाने में एक दुसरे के खिलाफ़ लिखित शिकायत दिया।
घायलो मे राजाबासा गाँव के गुरुचरण सोय, सुमति जोजो, तुलसी सोय,आशा कुंकल, जापान पुर्ती, सचिन जोजो, सुखलाल पुर्ती, सोमवारी सोय, विजय सिंह सोय,सुखमती पुरती। वहीं गोबरगाँव के घायलो मे जितेन्द्र प्रधान, अमित प्रधान, सुरज महाराणा, तपन प्रधान, कुशरंजन प्रधान, केशव प्रधान, अक्षय प्रधान, शशिभुषण प्रधान, केतन प्रधान शामिल है।













