
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामले और ईद–उल–फितर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गए है. इसको लेकर जिले के उपायुक्त ने गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार देर रात तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का आदेश दिया है ताकि पर्व के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके. इसके लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों को अपने अपने थाना क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है. साथ ही उनके थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है. ज्ञात हो की सरकार द्वारा यह आदेश दिया गया है कि लॉक डाउन के दौरान सभी धर्मस्थल खुले रहेंगे पर वहां लोगों की आवाजाही नही होगी. इस दौरान सारे मसजिदों में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है.



















