
जमशेदपुर : जमशेदपुर की की सामाजिक एवं तनाव निवारण संस्था मुस्कान के हेल्पलाइन नंबर- 80928 679 18 पर बारीडीह, प्रकाशनगर, टेल्को, बिरसानगर, घोड़ाबांधा क्षेत्र के लोगों द्वारा फोन कर कोरोना जांच कराने का आग्रह किया। इसके बाद टीम मुस्कान संस्था ने जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र से आग्रह कर टेल्को में कोविड जांच शिविर का आयोजन किया। गुरुवार को आयोजित इस कोरोना जांच शिविर में 75 रैपिड टेस्ट में 8 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 39 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट जांच कराए गए लोगो के द्वारा दिया गया मोबाइल नम्बर पर आयेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट आने में बिलंब हो रही है क्योंकि स्वास्थ्य कर्मी पोजेटिव हुए हैं। शिविर में जांच कराने आए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग, गर्म पानी का सेवन करने उपाय बताये गये।





