
जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर्स क्लब में वैसे तो युवा साथी है. काफी संख्या में लोग जुड़े हुए है. लेकिन उनके संस्थापक स्वर्गीय निरंजन सिंह की असमय मौत हो गयी थी. निरंजन सिंह की मौत के बाद उनके सपनों को साकार करना बड़ी चुनौती थी. इस चुनौती को जमशेदपुर टाइगर्स क्लब ने पूरा किया और स्वर्गीय निरंजन सिंह की छोटी बहन रानी कुुमारी का विवाह संपन्न कराया. जुगसलाई में एक समारोह के दौरान रानी कुमारी की शादी जेमको निवासी जीतेश सिंह के साथ हुई. इस दौरान जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के सारे सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपनी बहन को विदा किया. इस दौरान उनके साथ क्लब के मनोज भगत, कुंदन सिंह, आलोक मुन्ना, अंकित दुबे, अमित दुबे, सोनू सिंह, नीतीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.





