
घाटशिला : आदिवासी महिला मंच के तत्वावधान में समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ सुनीता देवदूत सोरेन की अगुवाई में मंच की महिलाओं ने प्रखंड के सूरदा क्रॉसिंग के आसपास के आदिवासी बहुल गांवों का दौरा कर आदिवासी समाज के महिला और पुरूषों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर इससे बचने की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया. मौके पर डॉ सोरेन ने नेतृत्व में महिलाओं ने वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाकर समाज के लोगों को जागरूक किया. डॉ सोरेन ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से कोरोना वैक्सीन लेने और सरकार द्वारा पारित नियमों की जानकारी देकर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का आग्रह की. डॉ सुनीता ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि कोविड वैक्सीन कोरोना के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच है,कोरोना से जंग जितना है तो सभी वैक्सीन ले तभी क्षेत्र कोरोना मुक्त होगा. कहा कि जब तक समाज के प्रत्येक नागरिक इस कवच का धारण नहीं करते तब तक हमारा समाज सुरक्षित नहीं होगा. इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी स्वेच्छानुसार कोविड वैक्सीन को लगवाना चाहिए, ताकि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके. उन्होंने कहा कि अभी तक देखा गया है कि जिन्होंने भी वैक्सीन के दोनों डोज को सही समय पर लिया है, उनमें से ज्यादातर लोगों को कोरोना का संक्रमण बहुत कम हुआ है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए गांव के लोग डरे नहीं, इसे जरूर लें. कोविड-19 के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए उन्होंने कहीं कि सभी नागरिकों को कोविड-19 की वैक्सीन का टीकाकरण कराना चाहिए, ताकि इस महामारी पर काबू पाया जा सके. कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब कोरोना वैक्सीन एक संजीवनी बूटी काम करेगी. इस कोरोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिक को आगे आने की जरूरत है. मौके पर मंच की वरिष्ठ सदस्य सुधा रानी बेसरा, सुशीला हांसदा, देवला हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे











