
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार को आरटीआई कार्यकर्त्ता विक्रम सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता बुलबुल मंडल ने नगर पंचायत क्षेत्र में फॉगिंग मशीन चलाने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, सड़क किनारे पड़े बिल्डिंग मेटेरियल को साफ करने और नियमित नालियों की सफाई करने समेत अन्य मांग पर अपने आवास पर धरना दिया था. धरना के पश्चात उन्होंने उपायुक्त को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर जल्द समाधान करने और नियमित फॉगिंग मशीन चलाने की मांग की है. सामाजिक कार्यकर्ताओं के धरना देने के पश्चात नगर पंचायत के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने साम में ही नपं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग मशीन चलाया गया.पदाधिकारियों द्वारा फॉगिंग चलाये जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है और मांग किया है की अन्य जन समस्याओं के समाधान के प्रति पदाधिकारी पहल कर समास्या का जल्द समाधान करे .











