
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर 2 स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की है. वैसे यह दवाइयां डॉ आनंद के आवासीय परिसर स्थित एक गैराज में छुपा कर रखी गई थी. जो नर्सिंग होम से कुछ दूरी पर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल कैम्पस में स्थित है.

यह स्कूल भी डॉ ओपी आनंद और उनके परिवार का ही है. एंबुलेंस डॉक्टर ओपी आनंद के नाम पर रजिस्टर्ड है. हालांकि अब तक एंबुलेंस और दवाओं का दावेदार सामने नहीं आया है. छापेमारी टीम में ड्रग इंस्पेक्टर कुंज बिहारी, राजीव एक्का और जया कुमारी शामिल है. यह छापामारी अभी भी जारी है. दवा नकली है या असली यह पहचान की जा रही है.











