
जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों पुलिस कर्मी लगातार कोरोना से निपटने के लिए लोगों को सेवा में लगे हुए है. सोमवार को इन्ही पुलिस कर्मियों की मदद के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से मास्क का वितरण किया गया. क्लब की ओर से डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार को मास्क सौंपा गया. इस दौरान डीएसपी सीसीआर ने इनर व्हील क्लब का शुक्रिया अदा किया. मौके पर मौजूद इनर व्हील क्लब की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट विजय लक्ष्मी ने बताया कि कोरोना काल में पुलिस कर्मी लगातार लोगों की सुरक्षा में लगे हुए है. उनकी संस्था ऐसे पुलिस कर्मियों को सलाम करती है और इनके लिए लगातार खड़ी हुई है. जो भी संभव मदद हो सके संस्था द्वारा वो सब किया जाएगा. मौके पर पूर्व वाइस प्रेसिडेंट विजय लक्ष्मी, तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट विनीता सहाय और सदस्य सुमंत मौजूद रहे.











