
जमशेदपुर: जमशेदपुर में दिव्यांग पेंशन में हो रही गड़बड़ी को लेकर सोमवार को दिव्यांग पेंशन पाने वाले उपायुक्त से शिकायत करने पहुंचे. उन्होंने पेंशन में हो रही गड़बड़ी को लेकर उपायुक्त से लिखित शिकायत की. दिव्यांग अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान काम काज ठप्प है. किसी तरह पेंशन से उनका गुजारा चलता है. उन्हे समाचार पत्र से जानकारी हुई की सितंबर 2020 से अब तक का पेंशन सभी के खातों में भेज दिया गया है. पर सभी के खातों में मात्र दो हजार रूपए ही आए है. उन्होंने उपायुक्त से इस संदर्भ में संज्ञान लेते हुए जांच करने की मांग की है ताकि दिव्यांगों का भला हो सके.











