जमशेदपुर : जमशेदपुर का जिला स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जिला है. यहां का स्वास्थ्य विभाग ज्यादा संजीदगी रहती है, लेकिन यहां भी अस्पतालों में लापरवाहियां की जाती है. इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को जमशेदपुर के सदर अस्पताल में देखने को मिला. जहां सदर अस्पताल के बरामदे में ही एक बच्चे को एक गर्भवती मां ने जन्म दिया. इसकी वजह थी कि जमशेदपुर के खासमहल के सदर अस्पताल में उक्त महिला का दाखिला नहीं लिया गया, जिस कारण बच्चे का जन्म बरामदे में ही होगा. (नीचे पूरी खबर देखें और वीडियो)
हालांकि, उसका जन्म नर्सों और चिकित्सकों ने बरामदे में ही कराया. दरअसल, पोटका के सरबाचेड़ा गांव की रहने वाली लड़की बासो टुडू अपनी मां राधे टुडू के साथ एंबुलेंस सेवा के साथ परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंची थी. वहां जाते है, चिकित्सकों ने उसका दाखिला लेने से इनकार कर दिया और बोला कि उनको एमजीएम अस्पताल ले जाना होगा. एंबुलेंस की खोज होती रही, तब तक सदर अस्पताल के बरामदे में ही गर्भवती महिला पड़ी रही. उसकी मां एंबुलेंस खोजते रही और फिर महिला ने बच्चे को बरामदे में ही जन्म दे दिया. (नीचे पूरी खबर देखें और वीडियो)
हालांकि, नर्सों ने बताया कि पूरी जांच की गयी थी और जांच के बाद कुछ कमी पायी गयी थी, जिस कारण उसको एमजीएम रेफर किया जा रहा था. कंफ्यूजन के कारण बच्चा का जन्म बरामदे में हो गया. बेटा हुआ है और बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ है और दोनों के स्वास्थ्य पर अभी सदर अस्पताल में नजर रखी जा रही है. सवाल यह कि अगर बच्चे का जन्म हो गया सदर अस्पताल में ही तो फिर रेफर कर क्यों सदर अस्पताल पल्ला झाड़ रहा था.












