
जमशेदपुर: जमशेदपुर में मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक स्थित मुथुत फाइनेंस के पास मंगलवार की सुबह एक 70 वर्षीय महिला का शव पाया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतिका भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करती थी. दिन भर भीख मांगने के बाद वह कहीं भी दुकान के नीचे सो जाती थी. आज सुबह लोगों ने देखा की वह काफी देर तक वह नहीं उठी तब जाकर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











