
चाकुलिया : चाकुलिया के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में आज कैम्प कर 18 प्लस के लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया. वैक्सीन लेने के लिए युवा कैम्प पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लिया. वही महिलायें भी कैम्प आकर उत्साह पूर्व वैक्सीन लिया. कई युवक कैम्प पहुंचकर वैक्सीन लेने के लिए फार्म एपलाई की, वैसे युवाओं को भी बारी बारी से कैम्प में कोरोना वैक्सीन दिया गया. वैक्सीनेशन का कार्य नोडल पदाधिकारी के रूप में उपस्थित देव कुमार और मजिस्ट्रेट के रूप में सविता सिंहा और शंकुंतला सिंकू की देखरेख में की गई है. समाचार लिखे जाने तक कूल 99 लोगों को टीम द्वारा कोरोना का वैक्सीन दिया गया. मौके पर युवक और युवतियों ने लोगों से अपील किया है कि क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाना है तो आगे बढ़कर कोरोना का वैक्सीन ले, कोरोना वैक्सीन लेकर खुद की जीवन और समाज को सुरक्षित करने में सभी सरकार की सहयोग करे.











