
जमशेदपुर : जमशेदपुर की जानी मानी एडवर्टाइजिंग एजेंसी ‘व्हील्स’ अखबार और प्रिंट मीडिया दोनों में अव्वल है. व्हील्स कंपनी ही है जो झारखंड की कुछ गिनी-चुनी आइएनएस रजिस्टर्ड कंपनियो में से एक है. व्हील्स जमशेदपुर की सबसे बडी एडवर्टाइजिंग कंपनी है. उनके होर्डिंग्स पूरे झारखंड में फैले हुए हैं. इस कंपनी का बहुत ऊंचा नाम है क्योंकि इस कंपनी का सब काम आचार नीति (ethics) के साथ होता है. इस कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी भी पूरी ईमानदारी से अपने काम का निर्वाह करते हैं. जहां कंही भी कभी किसी को जरूरत पड़ती है तो उसे भी पूरा करते हैं. व्हील्स एडवर्टाइजिंग कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भी पूरा करती है. इसी के तहत WHEELS कंपनी ने फैसला किया है वह जरूरत मंद लोंगों के बीच नि:शुल्क फ्लैक्स (FLEX) बांटेंगी. जब बहुत तेज बारिश होती है तो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के घरों में पानी टपकने लगता है और उनका जीना दूभर हो जाता है. न तो गरीब बेचारा घर में रह सकता है और न ही बारिश की वजह से बाहर जा सकता है. उस समय उसे जरूरत होती है तिरपाल की. गरीब व्यक्ति अपना पेट पाले या तिरपाल खरीदे, जो महंगा होता है. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए व्हील्स एडवर्टाइजिंग कंपनी गरीबों को FLEX जो की तिरपाल से भी बेहतर होता है, नि:शुल्क देगी. WHEELS Advertising company flex FREE में देकर गरीबों की मदद करने की पहल करके अपने सामाजिक दायित्व निभाने की कोशिश कर रही है. फ्री में FLEX BISTUPUR स्थित WHEELS के OFFICE में और साकची स्थित SUPER CENTRE में उप्लब्ध है. फोन न 7209006960 पर संपर्क कर सकते हैं.












