
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक और डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गयी है. टीएमएच में इलाजरत डॉ विभा राय का निधन गुरुवार को कोरोना से हो गयी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की डॉ विभा राय आजीवन सदस्य थी. उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से 1989 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में आदित्य इनफर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत की. वो खुद इंग्लैंड में प्रैक्टिस करती थी. कुछ माह पहले ही वे आदित्यपुर में आयी थी और आदित्य इनफर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत की थी. उनको कोरोना हो गया था. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गयी और उनको टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने उनकी मौत पर शोक जताया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक, अब तक करीब 22 डॉक्टरों की जान अकेले जमशेदपुर में जा चुकी है. कोरोना के पहले लहर में 6 डॉक्टरों की मौत हुई थी जबकि दूसरी लहर में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना का इलाज करने और अन्य बीमारियों का इलाज करने के दौरान ये चिकित्सक खुद कोरोना की चपेट में आ जाते है और उनकी मौत हो जा रही है. ऐसे कर्मवीरों को www.sharpbharat.com अपनी ओर से सलाम करता है और हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता है.
पहली लहर में कोरोना से मारे गये चिकित्सकों की सूची : (नीचे देखे सबका नाम)
- डॉ विजय सेठ, डुमरिया सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर, पूर्वी सिंहभूम
- डॉ जेपी लाल, एमओआइसी सीएचसी जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम
- डॉ एमएम अग्रवाल, सेवानिवृत सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम
- डॉ बीपी चौधरी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी
- टीएमएच के पूर्व चिकित्सक डॉ एचके गार्डिन
- डॉ केएन सिन्हा, जमशेदपुर
दूसरी लहर में कोरोना से मारे गये चिकित्सकों की सूची : - डॉ बिरेंद्र प्रसाद
- डॉ दिलीप मांझी
- डॉ डीएन सिंह
- डॉ मिथलेश कुमार
- डॉ आरके राम
- डॉ आरपी गुप्ता
- डॉ जेवियर बारा
- डॉ यूएस सिंह (डेंटिस्ट)
- डॉ सुरेंद्र प्रसाद
- डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी
- डॉ यूके सिन्हा, यूसिल अस्पताल, नरवा
- डॉ आरके लाल
- डॉ अमरेंद्र कुमार बक्शी
- डॉ विभा राय.





