
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम यास तुफान के बाद हुए नुकसान को देखने के लिए प्रभावित क्षेत्र मे गयी, टीम का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने किया, इस दौरान रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष एसडीएम नितिश कुमार सिंह भी रेड क्रॉस की टीम को निर्देशन दिया तथा फ्लश फ्लड के कारण प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने की बाद की स्थिति पर विचार करने को कहा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों से कहा कि पानी उतरने के बाद अपने घरों में प्रवेश करने से पहले अच्छी सफाई करें, जिसके लिए ब्लीचिंग या फिनाईल का उपयोग करें, क्योंकि जहरील जीव-जन्तु के साथ बीमारी फैलाने वाली गन्दगी से परेशानी होगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद सबसे पहले ब्लीचिंग का छिड़काव आवश्यक है, जिसे कई स्थानों पर रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं की मदद से की जायेगी तथा विभिन्न निकाय अपने क्षेत्र में इसकी छिड़काव। उन्होने कहा कि इस दौरान क्षेत्र के चापानल, बोरिंग या जमीनी श्रोत के किसी भी पानी का उपयोग पीने या खाना बनाने के उपयोग में नहीं लायेंगे। इस दौरान जरूरत होने पर रेड क्रॉस द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी प्रभावित क्षेत्रों में किया जायेगा। रेड क्रॉस की टीम ने बागबेड़ा, कदमा, जुगसलाई, शास्त्रीनगर, मानगो के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण किया। टीम में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ पेट्रन आशीष अग्रवाल, उमेश राम, प्रमोद कुमार, दीपक शर्मा, राधेश्याम कुमार, हाफिजुल रहमान, कौशिक कुमार, एजाज अख्तर मुख्य रूप से शामिल थें।














