
जमशेदपुर : “यास” तूफान को झेलने के बाद अब जमशेदपुर के लोग बाढ़ झेल रहे है. तूफान में लगातार हुए बारिश और ओड़िशा के डैम को खोलने के बाद जमशेदपुर की स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर है. दोनो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. हालांकि देर रात तक ओड़िशा के ब्यांबिल डैम और खरकई डैम का फाटक बंद कर दिया गया है जिससे नदियों के जलस्तर में कमी देखने को मिलेगी. गुरुवार रात आठ बजे की बात कि जाए तो इस वक्त चांडिल डैम का जलस्तर 177.80 मीटर है जबकि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.30 मीटर है. यह नदी खतरे की निशान से 1.80 मीटर ऊपर से बह रही है. वहीं खरकई नदी का जलस्तर 134.42 मीटर दर्ज किया गया. खरकई नदी भी खतरे के निशान से 5.42 मीटर ऊपर से बह रही है. हालांकि ओड़िशा में डैम बंद होने के बाद शुक्रवार दोपहर तक स्थिति सामान्य होने के संभावना है. बता दे कि “यास” तूफान से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया था जिससे निचले इलाके पूरी तरह डूब गए है. इस घटना से हजारों लोग बेघर हो गए है.














